हल्द्वानी में जनगणना के दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू, 80 फील्ड ट्रेनर ले रहे प्रशिक्षण


हल्द्वानी। भारत सरकार द्वारा जनगणना कार्य के तहत जिला उद्योग केंद्र, हल्द्वानी में द्वितीय चरण के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें 80 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी, नैनीताल ने किया। इस दौरान भारत सरकार के सहायक निदेशक (जनगणना) अरविंद कुमार भी मौजूद रहे।
अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल ने बताया कि जनगणना के दूसरे चरण में नियुक्त प्रगणक घर-घर जाकर लोगों से जनगणना से संबंधित 40 प्रश्न पूछेंगे। उत्तराखंड में जनगणना का कार्य 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगा, जबकि 15 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया संचालित की जाएगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर मुकेश नेगी और कोऑर्डिनेटर यश एवं विमलेश द्वारा फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी गौरव पांडे भी उपस्थित रहे।

Ad Ad

Related Articles