हरिद्वार में केमिकल फैक्ट्री में धधकी भीषण आग,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में इब्राहिमपुर मार्ग पर स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में रविवार रात (6 अप्रैल, 2025) भीषण आग लगने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को 9 घंटे का समय लगा।

आग रविवार रात करीब 9 बजे हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में इब्राहिमपुर मार्ग पर स्थित गणपति केमिकल फैक्ट्री में लगी। आग इतनी भयावह थी कि कई किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार और लपटें दिखाई दे रही थीं। फैक्ट्री में मौजूद रसायनों के कारण आग तेजी से फैली। आग बुझाने के लिए 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भगवानपुर, रुड़की, मायापुर और सिडकुल से बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने सुबह 6 बजे (7 अप्रैल) आग पर काबू पाया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles