हल्द्वानी में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, ऐतिहासिक जीत पर धूमधाम से मनाया जश्न


पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर हल्द्वानी स्थित भाजपा कुमाऊँ संभाग कार्यालय में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और मिष्ठान वितरण, आतिशबाजी व ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य कर जीत का जश्न मनाया। पूरे कार्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में मिली यह जीत इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अटूट विश्वास है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम उन विपक्षी दलों के लिए करारा जवाब है, जो तुष्टिकरण की राजनीति में विश्वास रखते हैं।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, ध्रुव रौतेला, कौस्तुभानंद जोशी, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, विनीत अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, प्रतिभा जोशी, प्रताप बोहरा, जिला मंत्री प्रताप रैक्वाल, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन उप्रेती, जिला महामंत्री आभा गोस्वामी, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा राशि जैन, विजया लक्ष्मी चौहान सहित अनेक प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे जलाकर खुशी का इजहार किया तथा पार्टी की इस जीत को ऐतिहासिक बताया।

Ad Ad
webtik-promo

Related Articles