अब फिट होगी फोर्स: कुमाऊं रेंज में शुरू हुआ ‘फिट उत्तराखंड पुलिस अभियान'”

“

हल्द्वानी। अब कुमाऊं रेंज में तैनात पुलिसकर्मियों की सेहत को लेकर विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। आईजी रिधिम अग्रवाल ने ‘फिट उत्तराखंड पुलिस अभियान’ की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य है — बीमार और मोटापे से ग्रसित पुलिसकर्मियों की पहचान कर उन्हें फिर से स्वस्थ और सक्रिय बनाना।

यह अभियान मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए ‘फिट उत्तराखंड मिशन’ का विस्तार है, जिसे अब पुलिस विभाग में भी लागू किया जा रहा है।

अभियान के तहत सभी जिलों में प्रतिसार निरीक्षक (RI) को पुलिस स्वास्थ्य कल्याण अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी उन पुलिसकर्मियों की सूची तैयार करेंगे जो मोटापा, उच्च रक्तचाप (BP), मधुमेह (डायबिटीज) या अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।

अब से हर शुक्रवार को आयोजित होने वाली परेड में इन चिन्हित कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। वहां उनका चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा और पोषण विशेषज्ञों से सलाह लेकर उनकी जीवनशैली में बदलाव के उपाय किए जाएंगे।आईजी रिधिम अग्रवाल ने कहा कि “स्वस्थ पुलिस बल ही मजबूत कानून व्यवस्था की रीढ़ बन सकता है। इसी सोच के तहत यह कदम उठाया गया है।”साथ ही गंभीर रूप से बीमार पुलिसकर्मियों को आवश्यकता अनुसार प्राथमिकता पर अवकाश भी दिया जाएगा ताकि वे ठीक होकर बेहतर ढंग से सेवा दे सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles