कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने की सीएम योगी से मुलाकात, बंद नहरों को खोलने पर हुई चर्चा

मुलाकात

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच बंद नहरों को खोलने को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही मंत्री सतपाल महाराज ने सीएम योगी से इकबालपुर नहर को 665 क्यूसेक पानी दिए जाने का आग्रह किया।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने की सीएम योगी से मुलाकात

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। सीएम योगी से मुलाकात कर उन्होंने हरिद्वार स्थित इकबालपुर नहर को 665 क्यूसेक पानी दिए जाने का आग्रह करते हुए उत्तराखण्ड स्थित उत्तर प्रदेश की सिंचाई नहरों की शीघ्र साफ सफाई किए जाने का भी अनुरोध किया है।

CM YOGI

जमरानी बांध निर्माण में सहयोग के लिए जताया आभार

सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दोनों प्रदेशों की कुछ बंद पड़ी सिंचाई नहरों को खोले जाने की भी चर्चा की,। जिससे दोनों प्रदेशों के किसानों की सिंचाई समस्याओं का समाधान हो सके। कैबिनेट मंत्री महाराज ने जमरानी बांध निर्माण में उत्तर प्रदेश के सहयोग के लिए भी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आभार जताया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles