CM धामी ने जिलाधिकारियों को भारी बारिश, बाढ़ जैसे हालातों के मद्देनजर ALERT रहने के दिए निर्देश

उत्तराखंड : सीएम धामी ने चम्पावत एवं उधमसिंहनगर के जिलाधिकारियों को भारी बारिश एवं बाढ़ जैसे हालातों के मद्देनजर अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थितियों के दृष्टिगत तैयारियों को पूर्ण रखा जाए।

आज प्रातः काल गोपेश्वर (चमोली) से ऊधमसिंह नगर और चम्पावत जनपद में हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत ज़िलाधिकारियों से बात कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन को राहत व बचाव कार्यों के लिए हाई अलर्ट मोड पर रहने तथा जिन स्थानों पर बाढ़ और जल भराव की स्थिति है वहाँ से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के निर्देश दिए।

आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम, ज़िलाधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूँ और हर परिस्थिति की मॉनिटरिंग कर रहा हूँ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles