अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे पर असंतुलित होकर हाटमिक्स प्लांट में खड़े रोलर से टकराई कार

नैनीताल। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर तेज रफ्तार कार छड़ा बाजार के नजदीक असंतुलित होकर हाटमिक्स प्लांट में खड़े रोलर से जा टकराई। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि कार सवार दो लोगो के साथ ही प्लांट में कार्यरत कर्मी भी बाल-बाल बच गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नोएडा से अक्षत व विजय कार संख्या यूके 16 सीएक्स 8073 से शनिवार मध्य रात्रि साढ़े तीन बजे के आसपास हाइवे पर छड़ा बाजार के समीप पहुंचे ही थे कि एकाएक तेज रफ्तार कार असंतुलित हो गई और हाटमिक्स प्लांट में खड़े रोलर से जा टकराई। इस दौरान कार तो बुरी तरह हो गईं जबकि वाहन सवार दोनो युवकों के साथ ही हाटमिक्स प्लांट में कार्यरत कर्मी भी बाल-बाल बच गए। कार के टकराने की जोरदार आवाज सुन आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और घटनास्थल की ओर दौड़े। कार के अंदर से दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles