ब्रेकिंग- मुनस्यारी मुख्य चुनाव आयुक्त सुरक्षित लौटे, रात वीरान गांव में बिताई

cec rajiv kumar in munsyari

केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार सकुशल मुनस्यारी पहुंच गए हैं। उनका हेलिकॉप्टर मुनस्यारी तहसील मुख्यालय पहुंच गया है। आपको बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मिलम घाटी के रालम गांव में करानी पड़ी थी। राजीव कुमार और अन्य लोगों ने रात रालम गांव में ही बिताई।

सकुशल लौटे मुनस्यारी, हेलीकॉप्टर सवार सभी सुरक्षित

सीईसी राजीव कुमार पिथौरागढ़ के मिलम घाटी में चुनावी प्रक्रिया को समझने हेलीकॉप्टर से निकले थे। हालांकि मौसम खराब होने के चलते उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। राजीव कुमार के ही साथ उत्तराखंड के अपर निर्वाचन अधिकारी विजय जोगदंडे भी हेलीकॉप्टर में सवार थे। दोनों ही अधिकारियों ने पूरी रात रालम गांव में बिताई। चूंकि ठंड के चलते रालम गांव के लोग निचले इलाकों में माइग्रेट कर चुके हैं लिहाजा गांव में कोई नहीं था। रात में ठंड से बचने के लिए दोनों अधिकारियों ने एक घर का ताला तोड़ कर शरण ली।

सुबह मौसम साफ होने पर दोनों अधिकारियों को लेकर हेलीकॉप्टर वापस मुनस्यारी लौट आया है। दोनों ही अधिकारी सुरक्षित हैं।

पहले भी आ चुके हैं राजीव कुमार

सीईसी राजीव कुमार इससे पहले भी राज्य के पहाड़ी इलाकों में चुनावी प्रक्रिया को समझने के लिए राज्य के पहाड़ी इलाकों का दौरा कर चुके हैं। 2022 में राजीव कुमार चमोली के दुमक गांव पहुंचे थे। इसके लिए उन्होंने 18 किलोमीटर का पैदल ट्रैक किया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles