गौलापार-चोरगलिया जिला पंचायत चुनाव: अनीता बेलवाल के समर्थन में डॉ. मोहन बिष्ट ने किया ताबड़तोड़ जनसंपर्क

हल्द्वानी (गौलापार-चोरगलिया):
गौलापार-19, चोरगलिया आमखेड़ा जिला पंचायत सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती अनीता बेलवाल के समर्थन में चुनावी प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने क्षेत्र के कुंवरपुर, लक्ष्मणपुर, सुंदरपुर रैकवाल, त्रिलोकपुर दानी, बसंतपुर और पश्चिमी खेड़ा गौलापार में ताबड़तोड़ जनसभाएं कर जनता से समर्थन की अपील की।

अपने संबोधन में डॉ. बिष्ट ने कहा, “जब राज्य, केंद्र और पंचायत—तीनों स्तरों पर भाजपा की सरकार होगी, तब विकास कार्यों में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी।” उन्होंने लोगों से भाजपा समर्थित प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की, ताकि क्षेत्रीय विकास की गति और तेज हो सके।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ घर-घर जाकर “उगता सूरज” चुनाव चिन्ह का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का अपार समर्थन इस बार अनीता बेलवाल को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएगा।

वहीं, डॉ. मुकेश बेलवाल ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि “उगता सूरज” पर मोहर लगाकर श्रीमती अनीता बेलवाल को विजयी बनाएं और क्षेत्र को विकास की नई दिशा दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles