मुक्तेश्वर में ग्रीन लीफ रेटिंग प्रणाली हेतु कार्यशाला आयोजित

नैनीताल- ग्राम चौखुटा परवड़ा रोड कसियालेख मुक्तेश्वर में भारत सरकार के कार्यक्रम स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग प्रणाली हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भण्डारी ने बताया कि कसियालेख मुक्तेश्वर में भारत सरकार द्वारा स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग प्रणाली कार्यशाला में हॉस्पिटेलिटी से जुडे ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन विभाग में पंजीकृत होम-स्टे एवं होटल संचालकों को उत्तराखण्ड पेयजल आपूर्ति एवं स्वच्छता परियोजना स्वजल एवं पर्यटन विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

उन्होने बताया कि प्रशिक्षण में स्वैच्छिक रेंटिग प्रणाली, ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन, भूरा जल प्रबन्धन, पोस्टर पेटिंग, प्लास्टिक को हतोत्साहित करना, स्वच्छता और साफ सफाई की आवश्यकता हेतु प्रशिक्षण दिया गया। उन्होने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त जनपद में होम स्टे, होटल आदि को स्वच्छता हेतु उचित पाये जाने पर अंकन प्रणाली तैयार की गई जिसमें होम-स्टे, होटल आदि को रेटिंग प्रदान की जायेगी।

कार्यशाला में बिमला भटट, लक्ष्मी, नीता शर्मा, शुभम, भपेन्द्र, त्रिभुवन, धरम, मोहित, कपिल मेहरा, पियूश, दिलावर, राजकुमार, पूरन सिंह बिष्ट, हेमराज तथा सौरभ आदि को होम-स्टे एवं होटल संचालकों को प्रशिक्षण दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles