अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने सीओ ज्वालापुर को मारी टक्कर,अस्पताल में भर्ती

हरिद्वार। दिनांक 28/29.7.2024 की देर रात्रि बौग्ला बाईपास थाना बहादराबाद क्षेत्र में सीओ ज्वालापुर शांतनु पाराशर पुलिस टीम के साथ यातायात व्यवस्था व जाम खुलवाते हुए कांवड़ियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर रहे थे।

समय लगभग 1.55 बजे रात्रि रुड़की की तरफ से तेजी से आने वाली अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने सीओ ज्वालापुर को टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गए।

पुलिस टीम द्वारा तत्काल सिटी अस्पताल में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर के परामर्श पर देहरादून मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती किए गए हैं जहां उपचाराधीन है। सर में लगी चोट पर एमआरआई टेस्ट हुआ था, जिसकी रिपोर्ट के अनुसार स्थिति नॉर्मल है। बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है। कमर में L1व L2 में भी दर्द बताया जा रहा है जिसका इलाज जारी है।

थाना बहादराबाद में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles