आखिर लोग क्यों कर रहे हैं आत्महत्या


हल्द्वानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। नया बाजार में बाबा शूज़ नामक जूते की दुकान चलाने वाले व्यापारी फैजान सिद्दीकी ने आत्महत्या कर अपनी जान ले ली। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल नैनीताल रोड स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों
ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, फैजान की दुकान में कुछ दिन पहले भीषण आग लग गई थी, जिससे उनका पूरा व्यापार तबाह हो गया था। हालांकि, आत्महत्या के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
फैजान की असामयिक मौत से उनके परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और स्थानीय व्यापारी भी इस दुःखद घटना से स्तब्ध हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles