आय से अधिक संपत्ति मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को झटका, विजिलेंस कोर्ट का नोटिस जारी


देहरादून। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ा झटका लगा है। विशेष सतर्कता न्यायालय (विजिलेंस कोर्ट) ने मामले में संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है।
अदालत ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को 3 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान की गई है।
अब इस मामले की अगली सुनवाई 3 सितंबर को होगी, जिसमें मंत्री गणेश जोशी को अपना पक्ष अदालत के समक्ष रखना होगा। मामले पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजर बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles