ई रिक्शा यूनियन की चुनावी प्रक्रिया शुरू, 16 नामांकन पत्र की हुई बिक्री,एक सितम्बर को नगर पालिका सभागार में होगा मतदान

रिपोर्ट – विनोद पाल
टनकपुर – ई-रिक्शा यूनियन टनकपुर में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गयी है मगलवार को कुल 16 नामांकन पत्र की बिक्री हुई जिसमे अध्यक्ष के लिए तीन, उपाध्यक्ष के लिए तीन, सचिव के लिए दो, उप सचिन के लिए दो, कोषाध्यक्ष के लिए तीन, सदस्य के लिए तीन नामांकन पत्र बिके ई रिक्शा यूनियन चुनाव में इस बार नये और युवा प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

चुनाव अधिकारी मुजफ्फर अंसारी ने बताया आज मंगलवार को कल 16 नामांकन पत्र की बिक्री हुई है जिन्हें दिन बुधवार गांधी मैदान में सुबह 10:00 बजे से लेकर दिन के 2:00 तक जमा किया जाएगा वहीं नाम वापसी के लिए अगले दिन बृहस्पतिवार को एक प्रार्थना पत्र देकर प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते है और बताया 1 सितंबर सुबह 10:00 से 3:00 बजे तक नगर पालिका टनकपुर के सभागार में मतदान किया जायेगा जिसके बाद उसी दिन वोटों की गिनती कर जितने वाले प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles