पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजमोहन जोशी पर चाकू से हमला

  • नैनीताल। भवाली के सेनिटोरियम के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजमोहन जोशी पर चाकू से हमला हुआ। जिसमें वह घायल हो गये। बताया जा रहा है कि उन पर एक  युवक ने हमला किया।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार सुबह की है। जब एक युवक ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वह घायल हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर उनकी जान बचाई। जिसके बाद उन्हें भवाली सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मााले की जांच कर रहीं है।

वहीं इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles