बिहार चुनाव में प्रचण्ड जीत पर धारी में भाजपाइयों ने मनाई खुशी, विधायक कैड़ा के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मिली प्रचण्ड जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण कर खुशी का इज़हार किया गया।

विधायक कैड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और हर राज्य के विकास के प्रति प्रतिबद्धता ही भाजपा पर जनता के लगातार बढ़ते विश्वास का कारण है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी भाजपा देश के हर प्रदेश में विजय पताका फहराएगी।

जश्न के दौरान मण्डल अध्यक्ष कृष्णा चंद्र, संजय नयाल, विवेक डंगवाल, प्रकाश चंद्र नानू, पवन डंगवाल, हरीश नयाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles