ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में एसआईआर को लेकर “शंका समाधान संवाद” आयोजित


नैनीताल। स्वीप टीम नैनीताल की ओर से एसआईआर के तहत युवा मतदाताओं एवं विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय, भीमताल में “शंका समाधान संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता, लोकतांत्रिक सहभागिता और जिम्मेदार नागरिकता जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। वहीं क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से एसआईआर एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों के ज्ञान और जागरूकता को परखा गया।
कार्यक्रम के दौरान युवा मतदाताओं की एसआईआर से संबंधित शंकाओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। साथ ही मतदाता सूची के सत्यापन एवं अद्यतन के महत्व की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन ग्राफिक एरा के डॉ. अमित मित्तल एवं डॉ. संतोषी ने किया। स्वीप टीम की ओर से श्री राकेश लाल वर्मा, डॉ. प्रदीप उपाध्याय, श्रीमती मीनाक्षी कीर्ति एवं श्रीमती लक्ष्मी पांडेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Ad Ad

Related Articles