तेज रफ्तार बाइक दौड़ाई तो सीधे ऐसे आएगा चालान

हल्द्वानी। यातायात नियमों की अक्सर अनदेखी होती है। शहर की मशहूर नैनीताल रोड पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक नियमों को तोड़ा जाता है। लेकिन अब हल्द्वानी में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने वाला है। परिवहन विभाग ने नैनीताल रोड में वाहन दौड़ाने की गति तय कर दी गी है। तय गति से ज्यादा पर वाहन दौड़ाया तो सीधा देहरादून से चालान आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

यहां लगाए हैं एएनपीआर कैमरे 

परिवहन विभाग ने काठगोदाम में एएनपीआर कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों से अब तक बिना हेलमेट, गलत तरीके से वाहन चलाना आदि में चलान किए जाते थे। बता दें कि इन कैमरों से ओवर स्पीड में चालान नही किए जाते थे। लेकिन 18 मई को संयुक्त परिवहन आयु्क्त सनत कुमार सिंह ने ओवर स्पीड में चालान के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही सभी वाहनों की गति सीमा भी तय कर दी गई है।

ये रहेगी वाहनों की गति सीमा
आदेश के अनुसार नैनीताल रोड पर दोपहिया वाहन चालक ने अगर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से अधिक तेज वाहन चालाया तो उसका चालान किया जाएगा। वहीं कार वाहन चालक ने 70 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से अधिक तेज वाहन चालाया तो उसका चालान होगा। वहीं बात करें भारी वाहनों की तो उनके लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तय की गई है। और तीनपहिया वाहनों की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तय की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles