कालाढूंगी को मिली विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने की छह बड़ी घोषणाएं


कालाढूंगी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कालाढूंगी के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने 22 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया और क्षेत्र के विकास के लिए छह महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में 200 विद्युत पोल लगाने, ग्राम गुजरौड़ा के नवाड़ तोक सैलानी में सड़क निर्माण, मिनी स्टेडियम बनाने, गोडापड़ाव बाईपास से बजवालपुर-किशनपुर मार्ग का चौड़ीकरण तथा कालाढूंगी अस्पताल के उच्चीकरण की घोषणा की। साथ ही कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पर्यटन सत्र 2026-27 के दौरान रोजगार के लिए 70 अतिरिक्त महिला जिप्सियों का पंजीकरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान और सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों, लखपति दीदी योजना और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं।
कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक बंशीधर भगत, सरिता आर्य, दीवान सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, मेयर गजराज बिष्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles