पूर्व सीएम हरीश रावत ने केजरीवाल की अंतरिम जमानत को बताया सत्य की जीत

हरिद्वार। पूर्व सीएम हरीश रावत ने अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत को सत्य की जीत का पहला कदम बताया है। उन्होंने न्यायालय का आभार व्यक्त किया और आरोप लगाया कि सत्ता का दुरुपयोग करके किसी को भी जेल में डाला जा सकता है, लेकिन देश में न्यायिक व्यवस्था भी है, और यह सिद्ध हो गया है। कि आखिरकार सत्य की जीत निश्चित है।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि केजरीवाल की जमानत से लोकसभा चुनाव पर गहरा असर पड़ेगा।उन्होंने कहा पहले चरण के मतदान के बाद चली हवा अब धीरे-धीरे अंधड़ का रूप ले रही है। भाजपा के पांव के नीचे से सत्ता की जमीन खिसक रही है। इंडिया गठबंधन जीत की ओर बढ़ रहा है।
श्री रावत ने कहा मुझे पूरा विश्वास है कि इस 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मुंह की खानी पड़ेगी। जो 400 पार का नारा यह दे रहे थे, यह सब नारे सिमट के रह जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles