उत्तरकाशी में गुरुवार सुबह हुआ बड़ा हादसा

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गंगनानी के पास एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल अवस्था में बचाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर एरो ट्रिंक प्राइवेट कंपनी का था, जिसमें कुल सात लोग सवार थे। इनमें पांच महिलाएं, दो पुरुष और एक पायलट शामिल थे। मृतकों में दो यात्री आंध्र प्रदेश से और चार महाराष्ट्र से बताए जा रहे हैं।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं और घटनास्थल पर पहुंचते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। हादसा दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में हुआ, जिससे राहत व बचाव कार्यों में बाधाएं आ रही हैं। फिर भी टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मलबे से शवों को बाहर निकाल लिया है। किन कारणों से हादसा हुआ ये पता लगाया जा रहा हैँ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles