हल्द्वानी मेयर गजराज कल पार्षदों के साथ लेंगे शपथ

हल्द्वानी। नगर निगम के नव निर्वाचित मेयर गजराज सिंह बिष्ट एवं समस्त पार्षदगणों का शपथ ग्रहण 7 फरवरी, शुक्रवार को अपराह्न रामलीला मैदान, हल्द्वानी में आयोजित होगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने दी।

शहर के नए नेतृत्व के आधिकारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करने के इस मौके को लेकर नगर निगम प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles