बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, मुख्य आरोपी को मंदिर परिसर ले जाकर की पड़ताल


चमोली। बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित अनियमितता और चोरी के मामले की जांच तेज हो गई है। विशेष जांच दल (SIT) मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल को बदरीनाथ मंदिर परिसर ले पहुंचा, जहां चढ़ावे की गिनती, रिकॉर्ड, लॉकर और संबंधित स्थानों का गहन निरीक्षण कराया।पुलिस के अनुसार, चढ़ावे की गिनती में कथित गड़बड़ी की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया था। जांच में सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। SIT यह पता लगाने में जुटी है कि कथित रूप से गायब हुई राशि और अन्य सामान का क्या हुआ तथा इस पूरे प्रकरण में और किन लोगों की भूमिका हो सकती है।प्रमोद नौटियाल, जो बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) से जुड़े कर्मचारी रहे हैं, को पहले देहरादून से गिरफ्तार किया गया था। इस बीच अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका भी खारिज कर दी है। जांच एजेंसी मामले के सभी पहलुओं की गहन पड़ताल कर रही हैँ।

Related Articles