उत्तराखंड में दो चरणों में होंगे पंचायत चुनाव

उत्तराखंड पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार, 2 चरण में पंचायत चुनाव होंगे। 10 जुलाई को पहले चरण का मतदान होगा। 15 जुलाई को दूसरे चरण का चुनाव होगा। 25 जून से नामांकन शुरू होगा। हरिद्वार को छोड़कर 12 जिलों में 7,499 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। 66,418 पदों पर चुनाव होगा।राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनावों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। आयोग ने बताया कि 19 जून को पंचायतों में आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी, जिसके बाद सचिव पंचायती राज की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई।राज्य निर्वाचन आयोग ने भी अधिसूचना को आज सार्वजनिक कर दिया है। अब 23 जून को सभी जिलाधिकारियों द्वारा अपने-अपने जिलों में अधिसूचना जारी करना है। नामांकन प्रक्रिया 25 जून से 28 जून तक चलेगी, जो प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगी। नामांकन पत्रों की जांच 29 जून से 1 जुलाई तक की जाएगी। इसके बाद 2 जुलाई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles