पुलिस ने फईम की हत्या मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

हल्द्वानी: बीते 8 फरवरी को बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में हुई हिंसा में कोर्ट के आदेश के बाद एक व्यक्ति की मौत के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। साथ ही पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

बता दें हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसा के दौरान गांधीनगर बनभूलपुरा निवासी फईम की मौत के मामले में अब जांच शुरू हो गई है। मृतक के भाई परवेज ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके भाई की मौत हिंसा में नहीं बल्कि उसके आधा दर्जन से अधिक पड़ोसियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और उसको हिंसा में दिखाने की कोशिश की।

परवेज ने कोर्ट में कहा है कि इस साजिश में हत्यारोपी का बेटा उसके परिवार व अन्य लोग शामिल हैं। घटना के दिन मुख्य आरोपी अपने साथियों के साथ घर के बाहर एकत्र हुए और उनके वाहनों को आग लगा दी। जब फईम ने उसका विरोध किया तो पड़ोसी ने गोली मार दी। घायल फईम को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फहीम की हत्या मामले में अदालत ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच के निर्देश दिए। साथ ही कहा यदि आरोपियों के खिलाफ तथ्य पाए जाते हैं तो उन्हें मामले में नामजद किया जाए। इसी के साथ बनभूलपुरा थाना प्रभारी को जांच के बाद रिपोर्ट अदालत में पेश करने को कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles