ओवरप्राइसिंग की शिकायत से कैंची धाम आने वाले पर्यटक परेशान


भवाली सोमवार को उप जिलाधिकारी तुषार सैनी ने श्री कैंची धाम क्षेत्र में ओवरप्राइसिंग की जांच की गई।
इस दौरान उन्होंने पाया कि पानी की बोतल और कोल्ड ड्रिंक सभी एमआरपी पर ही बिक रहे हैं।
उन्होंने प्रतिष्ठानों पर रेट लिस्ट लगाने की बात कही।
शटल टैक्सी चालकों को निर्देश दिए गए कि वह रेट लिस्ट लगाकर ही चले।
इसके अतिरिक्त व्यापार मंडल तथा टैक्स यूनियन से वार्ता की गई कि वह स्वयं भी ऐसे प्रकरणों पर नजर रखें तथा सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को रेट लिस्ट लगाने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान उन्होंने पर्यटकों से भी बातचीत की।उन्होंने बताया कि ओवर रेट या अन्य किसी तरह की भ्रामक खबर फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles