अंकिता को लेकर देहरादून में कांग्रेस की बाइक रैली, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध

dehradun-ankita-bhandari-case-congress protest-bike rally ganesh-godiyal

आज यानी 16 अक्टूबर को कांग्रेस बाइक रैली निकाल रही है। ये रैली अकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर की जा रही है। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में ये रैली शिमला बाईपास चौक से शुरू होगी। जिसके बाद घंटाघर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बता दें कि ये दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध को लेकर किया जा रहा है।

अंकिता को लेकर देहरादून में कांग्रेस की बाइक रैली

दरअसल पार्टी की मांग है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP की भूमिका की जांच हो। साथ ही जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक गौतम की नियुक्ति पर रोक लगे। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि इस मुद्दे पर प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक आंदोलन तेज किया जाएगा।

अंकिता भंडारी के माता-पिता न्याय के लिए दिल्ली में

तो वहीं दिल्ली में अंकिता भंडारी के माता-पिता न्याय के लिए रो रहे हैं। बुधवार को दिल्ली के इंडिया गेट पर दोनों धरने पर बैठे थे। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने अंकिता के माता-पिता से मुलाकात भी की थी। साथ ही सिक्किम यूनिवर्सिटी के छात्र संगठनों ने दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के खिलाफ विरोध किया है।

लोकभवन के बाहर प्रदर्शन, 60 नेता हिरासत में

मालूम हो कि बीते दिन गुरुवार को भी उत्तराखंड में कांग्रेस का लोकभवन के बाहर प्रदर्शन था। ढाई घंटे तक चले इस हंगामे के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने कांग्रेस का ज्ञापन लिया।

नक्शेदेखें

पुलिस ने इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत समेत करीब 60 नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था

Ad Ad

Related Articles