18 जुलाई से रिहर्सल के बाद जल्द होगी शुरुआत सिटी बस


हल्द्वानी। हल्द्वानी वालों के लिए खुशखबरी अब ऑटो का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।सिटी बस सेवा को शहर में सुचारू रूप से संचालित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सुनील शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को संभागीय परिवहन प्राधिकरण की द्वितीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिटी बस सेवा के संचालन के लिए परमिट लेने वाले सभी प्रमुख आवेदक मौजूद रहे। बैठक के दौरान बस रूट, रंग पट्टिका, निर्धारित स्टॉपेज, किराया और चालक-परिचालक की वर्दी समेत विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह तय किया गया कि सभी आवेदक 17 जुलाई तक अपने-अपने वाहनों को परिवहन प्राधिकरण द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार तैयार कर लेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles