हल्द्वानी में नर्स ने जहर खाकर दी जान

हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित अस्पताल की नर्स ने अपनी जान दें दी।मृतका नर्स रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत थी। नर्स ने किन परिस्थितियों में जहर खाया, इसको लेकर पुलिस जांच में जुटी है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की हर पहलु से जांच की जा रही है। घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नर्स की हालत बिगड़ने पर उसके नजदीकी रिश्तेदारों ने तत्काल उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles