यूकेडी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, केंद्रीय उपाध्यक्ष पद से हटाए गए आशुतोष नेगी


देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह नेगी को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में केंद्रीय कार्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, पार्टी हित और संगठनात्मक निर्णयों के तहत आशुतोष नेगी को तत्काल प्रभाव से केंद्रीय उपाध्यक्ष पद सहित अन्य सभी दायित्वों से मुक्त किया गया है। हालांकि, पत्र में उनके द्वारा पार्टी के लिए दिए गए योगदान की सराहना भी की गई है और भविष्य में उनके कार्यों को ध्यान में रखते हुए नई जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना जताई गई है।
यूकेडी केंद्रीय कार्यालय प्रभारी देव चन्द्र उत्तराखंडी के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश की प्रति अनुशासन समिति को भी सूचनार्थ प्रेषित की गई है।
इस फैसले को उत्तराखंड क्रांति दल के संगठनात्मक पुनर्गठन के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी के इस कदम के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Related Articles