हल्द्वानी में 9 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान, 9.35 टन कचरा-प्लास्टिक हटाया

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की ओर से महापौर गजराज बिष्ट की अगुवाई, जिलाधिकारी नैनीताल के दिशा-निर्देशन और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में 8 से 16 अगस्त तक 9 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों, नालियों, सड़क किनारे के क्षेत्रों, खाली प्लॉटों और कचरा संवेदनशील स्थलों (GVP) की विशेष सफाई की गई।

अभियान के दौरान कुल 9.35 टन कचरा एवं प्लास्टिक अपशिष्ट हटाया गया। इसमें करीब 8.05 टन गीला कचरा, 1.15 टन प्लास्टिक अपशिष्ट और 0.15 टन मिश्रित सूखा कचरा शामिल रहा। साथ ही प्लास्टिक हटाने, स्रोत पर कूड़ा पृथक्करण और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता पर विशेष जोर दिया गया।

अभियान में भारतीय सेना, NCC एमबीपीजी कॉलेज के कैडेट्स, बैणी सेना, स्वयं सहायता समूह, Go Clean Go Green – Let’s Make It Happen NGO, पार्षदगण, स्थानीय नागरिक और जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की।

महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों में स्थायी स्वच्छता व्यवहार विकसित करना इसका उद्देश्य है। उन्होंने लोगों से गीले-सूखे कचरे को अलग रखने, खुले में कचरा न डालने और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

नगर आयुक्त परितोष वर्मा, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी.एस. टोलिया, मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल सहित नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अभियान के संचालन और निगरानी में सक्रिय भूमिका निभाई।

Ad Ad

Related Articles