नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष का परिणाम घोषित, भाजपा की दीपा दरम्वाल बनीं अध्यक्ष, कांग्रेस की देवकी बिष्ट उपाध्यक्ष

नैनीताल। लंबे इंतजार और विवादों के बाद आखिरकार नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर भाजपा की दीपा दरम्वाल को जीत मिली है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की देवकी बिष्ट विजयी रहीं।

अध्यक्ष पद के चुनाव में दीपा दरम्वाल को 11 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी को 10 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की देवकी बिष्ट ने जीत दर्ज की।

गौरतलब है कि 14 अगस्त को हुए चुनाव के दौरान 5 पंचायत सदस्यों के कथित अपहरण का मामला सामने आने से पूरे चुनावी माहौल में विवाद और तनाव बढ़ गया था।

आज दोपहर जिला निर्वाचन अधिकारी ने नतीजों की औपचारिक घोषणा की। परिणाम घोषित होने से पहले ही संभावित जुलूस, नारेबाजी और भीड़ को रोकने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए। नैनीताल के मुख्य कोषागार और जिला कार्यालय के 500 मीटर दायरे में धारा 144 लागू की गई है। इस दौरान पाँच या उससे अधिक व्यक्तियों का एकत्र होना, जुलूस निकालना, नारेबाजी करना और किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सभा करना प्रतिबंधित रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles