स्व. एन.डी. तिवारी की जन्मशती पर संगोष्ठी — दीपक बल्यूटिया बोले, तिवारी जी थे सच्चे देशभक्त और आदर्श नेता

काठगोदाम इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल, काठगोदाम में स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी जी की जन्मशती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए दीपक बल्यूटिया ने कहा कि तिवारी जी एक सच्चे देशभक्त, आदर्श पुरुष और सर्वप्रिय जननेता थे, जिन्होंने अपने कार्यों से उत्तराखण्ड ही नहीं, पूरे देश के विकास में अमिट योगदान दिया।

बल्यूटिया ने कहा कि तिवारी जी की विकासपरक सोच और दूरदर्शिता के कारण ही नवोदित राज्य उत्तराखण्ड की मजबूत नींव रखी गई। आज राज्य स्वाभिमान के साथ विकास के पथ पर अग्रसर है, जो तिवारी जी की नीतियों और दृष्टिकोण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि तिवारी जी आज भी जनमानस के हृदय में जीवित हैं। हमें उनके आदर्शों और सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए ताकि उत्तराखण्ड नई ऊँचाइयों को छू सके।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर, उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्व. नारायण दत्त तिवारी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर, हिंदी विभाग की श्रीमती निशा काण्डपाल, गणित विभाग के श्री जीवन चंद्र भट्ट तथा भौतिक विज्ञान विभाग के श्री मनमोहन जोशी ने भी तिवारी जी के जीवन और कार्यों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि तिवारी जी एक कुशल प्रशासक, दूरदृष्टा और सच्चे कर्मयोगी थे, जिनके योगदान ने उत्तराखण्ड राज्य के विकास को नई दिशा दी।

कार्यक्रम का संचालन श्री मनमोहन जोशी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles