अंकिता भंडारी के माता-पिता को राहुल गांधी और प्रियंका ने दिया समर्थन, गोदियाल ने जताया आभार

ganesh godiyal

इंडिया गेट में बीते दिन अंकिता भंडारी के माता-पिता अपनी बेटी के लिए न्याय और दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग को लेकर धरना दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी परिवार को अपना समर्थन देने के लिए इंडिया गेट पहुंचे। जिसके लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उनका आभार जताया है।

गोदियाल ने जताया वरिष्ठ नेताओं का आभार

गोदियाल ने कहा अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई में आज देश की राजधानी दिल्ली से उठी आवाज़ हर संवेदनशील भारतीय की आवाज़ है। इंडिया गेट पर न्याय की गुहार लगा रहे अंकिता के माता-पिता के साथ खड़े होने और उनकी आवाज़ को मजबूती देने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार।

ये है अंकिता भंडारी के परिजनों की मांग

अंकिता के परिजनों की राष्ट्रपति से मांग है कि जब तक CBI की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक दुष्यंत गौतम को राज्यपाल के पद पर नियुक्त न किया जाए। उनका सवाल है कि आखिर दुष्यंत गौतम को बचाने की कोशिश क्यों की जा रही है? गोदियाल ने कहा अंकिता उत्तराखंड की बेटी थी। उसके परिवार को न्याय मिलना पूरे उत्तराखंड की भावनाओं का सवाल है।

प्रभावशाली व्यक्ति को जांच से ऊपर न माना जाए: गोदियाल

गोदियाल ने कहा हमारी मांग स्पष्ट है कि अंकिता को न्याय मिले, हर सवाल का जवाब मिले और किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को जांच से ऊपर न माना जाए। न्याय की यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक अंकिता और उसके परिवार को न्याय नहीं मिल जाता

Ad Ad

Related Articles