अलकनंदा नदी ने लिया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदी

उत्तराखंड में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है. जिसके चलते आम जन मानस प्रभावित है. बारिश होने के कारण नदियों ने विकराल रूप ले लिया है. सुबह से ही अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है.


बता दें देवप्रयाग स्थित श्राद्ध भवन, फुलाड़ी घाट और नमामि गंगे के द्वारा बनाया गया टोडेश्वर घाट नदी में डूब गए हैं. श्रीनगर में भी अलकनंदा का जल स्तर चेतावनी स्तर से ऊपर है. जिसके कारण घाट पूरी तरह से डूब चुके हैं. अगर आज दिन भर बारिश का सिलसिला जारी रहा तो अलकनंदा नदी के जलस्तर और ज्यादा बढ़ने के आसार हैं. वहीं अल्केश्वर घाट नदी के नदी के जलस्तर बढ़ने के चलते पूरी तरह से जलमग्न हो गया. धारी देवी में भी अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा हुआ है.

मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार को कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले के भारी बारिश के आसार हैं. जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि देहरादून, चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों ने पहाड़ों में आवाजाही करने वाले लोगों से सावधान रहने को कहा है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles