अब फड़ वाले उतरे प्रसाशन के खिलाफ

हल्द्वानी– नगर निगम हल्द्वानी पहुंचे फड़ ठेला संगठन के लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। फड़ ठेले वाले संगठन के लोगों ने नगर प्रशासन और पुलिस प्रशासन सहित नगर निगम के खिलाफ गरीब फड़ ठेला व्यवसायियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

यहां नगर निगम में प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि शहर में हर कोने में गरीब लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। वाइंडिंग जोन और नॉन वाइंडिंग जोन को प्रशासन आज तक नहीं बना पाया। बस हर बार प्रशासनिक अधिकारियों के तालमेल के अभाव का खामियाजा फड़ और ठेला वाले चुकाते है। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है सिटी मजिस्ट्रेट छापेमारी कर उनके चालान और सामान जप्त कर रहे हैं जबकि नगर निगम ने उन्हें वेंडिंग जोन करार दिया है। और हर बार प्रशासन का वेंडिंग जोन बदल जाता है। ऐसे में भारत सरकार की योजना से लोन प्राप्त कर काम कर रहे फंड और ठेला स्वामियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles