पशुओं को घास देने जा रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला

उत्तरकाशी में भालू का आतंक देखने को मिल रहा है. सैन्ज सोरा गांव में भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया है. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


घटना गुरुवार सुबह करीब आठ बजे के आसपास की बताई जा रही है. उत्तरकाशी के सैन्ज सोरा गांव में भालू ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति अपनी छानी में पशुओं को घास देने के लिए जा रहा था. इस दौरान रास्ते में भालू ने व्यक्ति पर हमला कर दिया.

अस्पताल में कराया भर्ती
व्यक्ति के शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई. जिसके बाद भालू मौके से भाग गया. आनन-फानन में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है व्यक्ति की गर्दन में गहरे घाव हैं. घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles