यहां महिला अधिवक्ता ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी हुई मौत

उधमसिंह नगर। एक महिला अधिवक्ता ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने पुलिस को मृतका द्वारा लिखा सुसाइड नोट दिया। बताया जाता है कि सुसाइड नोट में मृतका ने मानसिक रूप से परेशान होने का जिक्र किया है। उधर घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार काशीपुर के आवास विकास निवासी रेवा सिंह नैनीताल हाईकोर्ट में एक अधिवक्ता के साथ प्रैक्टिस करती थीं। वह बीती 16 अगस्त को घर आई थी। बीते बुधवार की शाम रेवा सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते घर की दूसरी मंजिल के कमरे में पंखे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि घटना के समय घर में माता व बेटी रेवा मौजूद थीं।

रेवा घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में थी। रात लगभग आठ बजे जब मां ऊपर कमरे में गयी, तो देखा रेवा पंखे से लटकी हुई थी। जिस पर उन्होंने अपने बेटे को फोन करके घर बुलाया। दोनों ने मिलकर रेवा को फंदे की रस्सी काट कर उतारा और पास में स्थित निजी नर्सिंग होम ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तब परिजन उसे घर ले आए। इसी दौरान किसी ने 112 नंबर पर सूचना दे दी। सूचना मिलने पर टांडा उज्जैन पुलिस चौकी प्रभारी मनोज जोशी पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles