पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज़


हल्द्वानी। पंचायत चुनाव की तैयारियाँ अब तेजी से गति पकड़ने लगी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने सभी एसडीएम को कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने कहा कि वर्तमान में मतदाता सूची और परिसीमन का काम पूरी तरह से पूरा हो चुका है, जबकि बूथों का सत्यापन और आपत्तियों के निस्तारण का काम जारी है।
इसके अलावा, चुनाव की लॉजिस्टिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला प्रशासन अब चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का इंतजार कर रहा है, ताकि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles