जिलाधिकारी सविन बंसल ने शहर की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा,की ये कार्यवाही

जिलाधिकारी सविन बंसल ने शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. सुबह तड़के डीएम ने घंटाघर से सर्वे चौक, सहस्त्रधारा रोड, भगत सिंह कॉलोनी, माता मंदिर रोड और कारगी चौक का दौरा किया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने कूड़ा उठान व्यवस्थाओं का जायजा लिया. जिलाधिकारी ने डोर टू डोर कूड़ा उठान सेवाओं का भी औचक निरीक्षण किया. उन्होंने खराब वाहनों को ठीक करने और संबंधित कंपनियों की आरसी काटने के सख्त निर्देश दिए.निरीक्षण में 14 वाहन खड़े पाए गए. जिनमें से चार खराब थे और 11 वाहन समय पर कूड़ा उठाने के लिए नहीं निकले थे. जिन पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित समय पर कूड़ा कलेक्शन सुनिक्षित हो सके. डीएम के औचक निरीक्षण के बाद से अधिकारियों में एक बार फिर अफरा-तफरी मच गई है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles