गर्मी से मिलेगी राहत मौसम में आएगा बदलाव

देहरादून मौसम विभाग ने बताया कि इन क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार प्रदेशभर में 11 मई तक मौसम इसी तरह बदला हुआ रहेगा। खासतौर पर पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, 12 मई से मौसम के सामान्य होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles