चांफी मचान रेस्तरां में स्थानीय उत्पादों व महिला हस्तकला को मिला नया मंच, दो दिवसीय कार्यक्रम का भव्य समापन


भीमताल चांफी मचान रेस्तरां में स्थानीय उत्पादों एवं लोकल महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तकला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन शनिवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम ने क्षेत्रीय कारीगरों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में अपनी पहचान बनाई।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं दर्जा राज्य मंत्री श्री नवीन वर्मा उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन को विशेष महत्व प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों की मार्केटिंग को प्रोत्साहित करना तथा लोकल महिलाओं के हस्तकला कौशल को व्यापक मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से न केवल स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिला, बल्कि क्षेत्रीय संस्कृति और पर्यटन को भी नई दिशा मिली।
मुख्य अतिथि श्री नवीन वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि स्थानीय उद्योग और कारीगर किसी भी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं। उन्होंने महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की सराहना करते हुए उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का आश्वासन दिया।
आयोजकों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय व्यापार, महिला सशक्तिकरण और पर्यटन को निरंतर बढ़ावा मिलता रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles