मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली ज़मीन सिद्ध नरसिंह मंदिर सौंदर्यीकरण हेतु 100 लाख की प्रशासनिक एवं वित्त स्वीकृति

चंपावत।जनपद चंपावत के धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत स्थल सिद्ध नरसिंह मंदिर, कालूखान के सौंदर्यीकरण को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वपूर्ण घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए शासन द्वारा ₹132.42 लाख की परियोजना में से प्रथम चरण के अंतर्गत ₹100 लाख (एक करोड़ रुपये मात्र) की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
इसमें से ₹60 लाख (साठ लाख रुपये मात्र) की प्रथम किश्त व्यय हेतु निर्गत कर दी गई है। यह कार्य कुमाऊं मंडल विकास निगम के माध्यम से गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ संपादित किया जाएगा।जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि यह सौंदर्यीकरण कार्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय आस्था और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए भी एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में जनपद को मिल रही योजनागत सौगातों से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिल रही है।शासन द्वारा इस कार्य के सुचारू संचालन हेतु वित्तीय अनुशासन, गुणवत्ता मानकों, समयबद्धता और पारदर्शिता को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि कार्य शीघ्र प्रारंभ कर निर्धारित अवधि में पूर्ण किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles