यहां दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर,एक की मौत


बाजपुर रोड पर सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में कोसी पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई. तीन अन्य युवक घायल हो गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. तीन घायलों में से दो को इलाज के लिए काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जिसमें से एक को रेफर कर दिया गया।

दुर्घटना उस वक्त हुई जब काशीपुर के कुंडेश्वरी के रहने वाला अनिल पुत्र हेतराम सुल्तानपुर पट्टी के ग्राम पिपलिया स्थित उत्तरांचल इस्पात फैक्ट्री से मजदूरी करके अपने साथी कैलाश पुत्र मजनू लाल निवासी आलू फार्म के साथ लौट रहे थे. अचानक कोसी पुल पर काशीपुर की तरफ से आ रहे एक अन्य युवक जलीस अहमद की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई. दुर्घटना में 52 वर्षीय कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई. कैलाश मूल रूप से फर्रुखाबाद का रहने वाला था. वह इस फैक्ट्री में बक्सा फिटर के पद पर पिछले 12 साल से कार्यरत था।

दुर्घटना में बाजपुर के पास ग्राम कनौरा निवासी जलीस अहमद पुत्र छोटे के साथ बाइक पर बैठा एक अन्य युवक भी घायल हो गया. उसे उपचार के लिए अन्यत्र ले जाया गया. जलीस अहमद और अनिल को उपचार के लिए काशीपुर के एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय लाया गया. यहां से जलीस अहमद को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया. हादसे में जान गंवाने वाले कैलाश का एक पुत्र है. कैलाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला फर्रूखाबाद के मंजना सिटी के ग्राम घुमइया रसूलपुर का रहने वाला था.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles