राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्रीड़ा विश्वविद्यालय का शिलान्यास, खिलाड़ियों को सम्मान


हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के 43.50 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही विश्वविद्यालय के प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल शिक्षा, आधुनिक प्रशिक्षण और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही देवभूमि खेल रत्न, द्रोणाचार्य, लाइफ टाइम अचीवमेंट और हिमालय रत्न पुरस्कार प्रदान किए गए तथा उदीयमान खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति वितरित की गई।
इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, विधायक सरिता आर्या, शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित कुमार सिन्हा, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, निदेशक खेल दीप्ति सिंह, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी और सीडीओ अरविंद कुमार पांडे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Ad Ad

Related Articles