मुख्यमंत्री ने की दुष्कर्म पीड़िता की माँ को दी गहरी सांत्वना

नैनीताल में घटित दुष्कर्म की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। इस गंभीर प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें गहरी सांत्वना प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया तथा कहा कि राज्य सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि पीड़िता के परिवार को आवश्यक सुरक्षा एवं सभी प्रकार की प्रशासनिक सहायता तत्परता से उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने मामले में त्वरित जांच और शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने की बात कही।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस अमानवीय कृत्य करने वाले अपराधी को कठोर दंड दिलवाएगी, हम सब पीड़िता के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़े हैं । जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और सुरक्षा का भरोसा दिलाया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles