आमखेड़ा चोरगलिया जिला पंचायत सीट से भाजपा प्रत्याशी अनीता बेलवाल ने अपना जनसम्पर्क अभियान तेज़ किया


हल्द्वानी /गौलापार आमखेड़ा चोरगलिया जिला पंचायत सदस्य सीट से भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती अनीता बेलवाल को आज निर्वाचन विभाग द्वारा ‘उगता सूरज’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। चुनाव चिन्ह प्राप्त होते ही उन्होंने जनसंपर्क अभियान को और अधिक तेज कर दिया है।

आज अनीता बेलवाल ने जोगानाली, लाखन मंडी, और पश्चिमी खेड़ा क्षेत्र में डोर-टू-डोर प्रचार करते हुए जनता से ‘उगता सूरज’ चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर आशीर्वाद देने की अपील की। उन्होंने मतदाताओं को आश्वस्त किया कि यदि उन्हें अवसर मिला, तो वे क्षेत्र की सभी मूलभूत और दीर्घकालिक समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करेंगी।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उन्हें चुनाव चिन्ह मिलने पर बधाई देते हुए संकल्प लिया कि वे घर-घर जाकर ‘उगता सूरज’ को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मुकेश बेलवाल ने कहा, “जनता को इस बार एक अवसर जरूर देना चाहिए ताकि अनीता बेलवाल जिला पंचायत में जाकर क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्या का स्थाई समाधान कर सकें।” उन्होंने आगे कहा कि वो वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और उनके नेतृत्व में क्षेत्र को सकारात्मक दिशा मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles