आनंद बर्द्धन बने प्रदेश के नए मुख्य सचिव

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन (IAS-1992) को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त करने का निर्णय लिया है। उन्हें 01 अप्रैल, 2025 से पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस संबंध में प्रशासनिक विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया, जिसमें अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत आनंद बर्द्धन को पदोन्नति देकर मुख्य सचिव नियुक्त करने की जानकारी दी गई है। शासनादेश के अनुसार, वह 01 अप्रैल से नए पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
यह आदेश रीना जोशी द्वारा जारी किया गया, जिसमें निर्देश दिया गया है कि आनंद बर्द्धन को कार्यहित में उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। इस आदेश की प्रति संबंधित विभागों को सूचनार्थ भेजी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles