भाजपा में बगावत का विस्फोट! 111 कार्यकर्ताओं के बाद 26 नेताओं ने छोड़ी पार्टी, संगठन में मचा हड़कंप


छत्तीसगढ़ भाजपा में अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। 111 कार्यकर्ताओं के इस्तीफे के बाद अब डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 26 नेताओं और पदाधिकारियों ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। लगातार हो रहे इस्तीफों ने संगठन की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस्तीफा देने वालों में पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष एम. तुलसी और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री बलविंदर सिंह भाटिया समेत कई पदाधिकारी शामिल हैं। सभी ने अपना इस्तीफा जिला अध्यक्ष को सौंपते हुए संगठन में परिवारवाद, गुटबाजी और समर्पित कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा का आरोप लगाया है।
इस्तीफा पत्र में कहा गया है कि संगठन के महत्वपूर्ण फैसले कुछ चुनिंदा लोगों के प्रभाव में लिए जा रहे हैं, जिससे लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं में निराशा और असंतोष बढ़ता जा रहा है। नेताओं का आरोप है कि उनकी मेहनत और योगदान को लगातार नजरअंदाज किया गया।
इससे पहले 111 कार्यकर्ताओं के इस्तीफे और अब 26 नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद भाजपा की डोंगरगढ़ इकाई में सियासी हलचल तेज हो गई है। वहीं, स्थानीय स्तर पर यह भी माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और बड़े राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल सकते हैं।
फिलहाल भाजपा की ओर से इन इस्तीफों और लगाए गए आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आ

Related Articles