अब सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा में प्रवेश के नये आदेश


देहरादून राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के बाद प्रदेश में भी सरकारी और निजी, दोनों तरह के स्कूलों के लिए बच्चों की उम्र को अनिवार्य किया गया है।
प्रदेश के अभिभावकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। अब सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा एक में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र छह साल होनी जरूरी है। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि इससे कम उम्र के बच्चे को कक्षा एक में प्रवेश बिल्कुल नहीं दिया जाएगा। इसमें कोई छूट नहीं मिलेगी।
उन्होंने कहा, कि प्रदेश में इसे लेकर हालांकि शुरुआत में कुछ दिक्कत आएगी, लेकिन इसमें कोई छूट नहीं दी जाएगी। शिक्षा मंत्री ने इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निजी स्कूलों को भी इससे अवगत कराया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles